पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवा से बिगड़ा ऑटो का बैलेंस, चालक जख्मी

तेज हवा से बिगड़ा ऑटो का बैलेंस, चालक जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज हवा से बिगड़ा ऑटो का बैलेंस, चालक जख्मी

हरदा| मसनगांव-कांकरियाके बीच खाद्य सामग्री लेकर जा रहा एक ऑटो तेज हवा के झोंके से पलट गया। घटना में ऑटो चालक को चोट आई है। शिकायत मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए घायल को अस्पताल लेकर आई। जानकारी के अनुसार खंडवा निवासी शेख समीर सोमवार को तीन पहिए ऑटो में पोंगे भरकर लेकर रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर गांव मसनगांव और कांकरिया के बीच तेज हवा के कारण ऑटो का बैलेंस बिगड़ गया जिससे वह सड़क पर पलट गया। ऑटो चालक समीर का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।