- Hindi News
- नोडल अधिकारी को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया
नोडल अधिकारी को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया
सहकारी बैंक में गबन का मामला
क्राइमरिपोर्टर|हरदा
सहकारीबैंक में पौने तीन करोड़ रुपए के गबन के मामले में सोमवार को पुलिस ने निलंबित नोडल अधिकारी एमके अहलाद को दिनभर थाने में पूछताछ के बैठा कर रखा। दूसरी आेर तीसरी बार जिला कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिए गए बैंक प्रबंधक सुदर्शन जोशी से भी पुलिस पूछताछ करती रही। विगत 22 जनवरी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में करोड़ों रुपए के गबन का मामला उजागर हुआ था। इसके दो दिन बाद 24 जनवरी को भी बैंक के निलंबित नोडल अधिकारी अहलाद को दिनभर थाने में रखकर पूछताछ की गई थी। फिर अहलाद को छोड़ दिया गया था। टीआई उमाकांत तिवारी ने बताया, बैंक प्रबंधक जोशी तीसरी बार पुलिस रिमांड पर है। आज सामान्य पूछताछ ही चली। पुलिस प्रबंधक और सहायक लेखापाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में एक आैर आरोपी बैंक कैशियर भावना काले की गिरफ्तारी होना बाकी है।