गिरफ्तारी नहीं हुई तो वसूली बंद करेंगे
हरदाजिले की सिराली तहसीलदार के न्यायालय में बैंक के बकायादार भाजपा नेता के धमकाने का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जिले के तहसीलदार सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने उनके दफ्तर पहुंच गए। राजस्व अधिकारियों के संघ ने अल्टीमेटम दिया कि तीन दिन में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो वे काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। इसी के साथ सहकारी बैंक की कर्ज की वसूली बंद करने की नौबत सकती है। राजस्व अधिकारी संघ हरदा जिला इकाई के ज्ञापन में कहा गया कि सिराली की घटना के बाद राजस्व अधिकारी बैंक की बकाया वसूली और राजस्व कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं।
यहथा मामला
6फरवरी को सिराली तहसील कार्यालय में जिला सहकारी बैंक की वसूली के केस में अाए बकायादार गजेंद्र शाह ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर तहसीलदार निधि चौकसे को धमकाया था। शाह ने व्यक्तिगत तौर पर तहसीलदार को अपमानित किया। तहसीलदार ने सिराली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
हरदा. सिराली तहसीलदार को धमकाने का मामला
अल्टीमेटम