पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होली फेथ स्कूल की छात्राओं ने जीती कराते चैंपियन ट्रॉफी

होली फेथ स्कूल की छात्राओं ने जीती कराते चैंपियन ट्रॉफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागस्तरीय कराते प्रतियोगिता में चैंपियन ट्राॅफी होली फेथ स्कूल की छात्राओं ने जीत ली। उप विजेता चारुवा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राएं रहीं। प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने तीसरा स्थान पाया।

यह आयोजन मानस स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वर्ल्ड फूनोकोशी सोताेकान फेडरेशन इकाई ने शहर के सरकारी कॉलेज में किया। कॉलेज की छात्राओं ने समाज में हो व्याप्त दहेज प्रथा की कुरीति और छेड़छाड़ की घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति दी। अतिथियों ने कहा कि जूडो-कराते की ट्रेनिंग के लिए स्कूल कॉलेजों में नियमित एक पीरियड लगना चाहिए ताकि छात्राओं में खुद की सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास सके। सरस्वती वंदना निवेदिता राय ज्योति वर्मा ने प्रस्तुत की। अतिथियों को सोसायटी सचिव नीलेश सेन जिला गर्ल्स कोच रेणुका सेन ने स्मृति चिह्न भेंट किए। आयोजन में अतिथि जिला सोताेकान कराते संघ संरक्षक प्रकाश गुरु, पंकज बाफना, खेल अधिकारी राजेश बिलिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी अर्चना दीक्षित, ज्योति दुबे, नेहा वर्गीस, शिवनारायण शर्मा, बसंत तिवारी, बैंक प्रबंधक मुकेश सोनी, आरपीएफ प्रभारी मो. सैयद अहमद, डीएस रघुवंशी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वेद विश्नोई, अर्श फिल्म वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष आशीष कौशिक लायनेस प्रीति दुबे मौजूद थीं।