- Hindi News
- पट्टे की जमीन पर झोपड़ी नहीं बनाने देने की थाने में शिकायत
पट्टे की जमीन पर झोपड़ी नहीं बनाने देने की थाने में शिकायत
पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां
राजस्वअधिकारियों ने शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए पीड़ित परिवार को आठ दिन की चेतावनी तो दे दी है लेकिन परिवार के विस्थापन के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। छोटी हरदा गांव में दिए गए पट्टे पर झोपड़ी बनाने के दौरान परिवार के लोगों को धमकियां मिल रही है। इसके चलते उन्होंने अन्यत्र स्थान पर जगह दिए जाने की मांग की है।
पिछले कई सालों से नेशनल हाईवे पर शासकीय गोहे के पास निवास करने वाले जीवन और कन्हैया ने बताया कि 7 फरवरी को राजस्व अधिकारी यहां बनी झोपड़ी को हटाने के लिए आए। इस दौरान विरोध करने पर अधिकारियों ने अन्य जगह पट्टे की जमीन देने की बात कही गई थी। साथ ही आठ दिनों में यहां से झोपड़ी हटाने की चेतावनी भी दी गई थी। अधिकारियों द्वारा पट्टे की जमीन पर झोपड़ी बनाने के कार्य के दौरान कुछ लोग जान से मारने तथा आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। धमकी से परिवार के लोग भयभीत हो गए हैं। इसे लेकर पुलिस थाने में लिखित शिकायत की गई है। परिवार के लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित जगह दिए जाने की मांग की है ताकि वे परिवार के सदस्यों के साथ सुरक्षित निवास कर सके।