पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुमति के बिना डाल दी बिजली की केबल, हाई वोल्टेज से उपकरण जले

अनुमति के बिना डाल दी बिजली की केबल, हाई वोल्टेज से उपकरण जले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनी में करीब 27 लोगों का 5 लाख से अधिक का नुकसान

सिटीरिपोर्टर|हरदा

बिजलीकंपनी की लापरवाही और ठेकेदार के कर्मचारियों की एक गलती के कारण चौबे कॉलोनी के निवासियों के लाखों के बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। बिजली वोल्टेज बढ़ जाने के कारण लोगों को नुकसान पहुंचा है। कंपनी की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं के गुस्से को शांत करने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी ने कंपनी के इंजीनियर और एक कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक कुल हरदा स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद करके एटूजेड कंपनी के कर्मचारी केबल बदलने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी लेकिन सप्लाई फेस टू फेस कर दिए जाने से चौबे कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इससे कॉलोनी के कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। बल्ब, सीएफएल फूट गए। जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में सौ से अधिक टीवी जल गई है। कॉलोनी में स्थित एक होटल में लगी सात टीवी वोल्टेज बढ़ने से खराब हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बिजली कंपनी के एई वतन खाड़े सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। यहां लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस थाने में कई उपभोक्ताओं के नाम लिखकर नुकसान की जानकारी ली है। कॉलोनी के करीब 27 लोगों का 5 लाख से अधिक का नुकसान सामने आया है। हालांकि कॉलोनी के सभी उपभोक्ताओं के नुकसान की जानकारी सामने आने पर नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। काॅलोनी निवासी जयसिंह राजपूत ने बताया की वोल्टेज के कारण हजारों का नुकसान हो गया है। घर में लगा मीटर और टीवी, फ्रीज भी जल गए हैं। बिजली कंपनी की लापरवाही से उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं रामचंद्र गुर्जर ने बताया घर में लगी टीवी और सीएफएल लाइट वोल्टेज बढ़ने के कारण खराब हो गए हैं।

कर्मचारी पर फूटा आक्रोश

घटनाके बाद कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गए। उसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ उसे थाने ले आए। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कुल हरदा स्कूल के पास बिना परमिशन के अवैध रूप से लाइन से छेड़छाड़ किए जाने के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी के इंजीनियर नंदलाल और कर्मचारी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बिना अनुमति कर रहे थे कार्य

बिजलीकंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कुल हरदा स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से केबल बदलने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों ने कोई अनुमति नहीं ली थी। बिना अनुमति के ही वे कार्य कर रहे थे। केबल बदलने के दौरान उन्होंने ट्रांसफार्मर से सप्लाई तो बंद कर दी लेकिन लाइन जोड़ने के दौरान सप्लाई फेस टू फेस कर दी। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के यहां अचानक वोल्टेज बढ़ गया जिससे बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए।

हरदा। बिजली उपकरण जलने की शिकायत लेकर कई लोग थाने पहुंच गए।

क्या कहते हैं लोग

^घरेलूकार्य में लगे हुए थे। आसपास के लोगों ने उपकरण जलने की जानकारी दी। घर में बिजली से चलने वाले उपकरण देखे तो फ्रिज जला हुआ मिला। वोल्टेज बढ़ने से खासा नुकसान हुआ है। लीलाबाई, रहवासी

^बिजली वोल्टेज बढ़ने के कारण उपकरण को नुकसान पहुंचा है। टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामान खराब हो गए हैं। बिजली कंपनी को नुकसान की भरपाई करना चाहिए। सुनीताकौशल, रहवासी

वरिष्ठ अिधकािरयों को शिकायत की है

^ठेकेदारके कर्मचारी बिना परमिशन के अवैध रूप से कार्य कर रहे थे। मामले की शिकायत पुलिस थाने और वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है। वतनखाड़े, एई, बिजली कंपनी

ये करेगी बिजली कंपनी