- Hindi News
- गिरीराज यात्रा और फाग उत्सव के लिए 15 फरवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन
गिरीराज यात्रा और फाग उत्सव के लिए 15 फरवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन
सिराली | हरदा-होशंगाबाद माहेश्वरी समाज और जिला युवा संगठन के तत्वावधान में जतीपुरा मथुरा में गिरीराज यात्रा और फाग उत्सव कार्यक्रम रखा जाएगा। समाज के सांस्कृतिक सचिव धीरज मूंदड़ा ने बताया कि इस दौरान कुनवारा, गिरीराज पूजा, परिक्रमा, फाग उत्सव और वृंदावन दर्शन कार्यक्रम रखे गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए जाने वाली यात्रा के लिए समाज के स्थानीय अध्यक्ष, सचिव के पास 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकते हैं। मूंदड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लिए यात्रा 7 मार्च को श्रीधाम एक्सप्रेस से रात 10 बजे इटारसी प्रस्थान करेगी। 10 मार्च को यात्रा की वापसी होगी।