पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिटि्टयों से चलना मुश्किल

गिटि्टयों से चलना मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिटि्टयों से चलना मुश्किल

हरदा. शहर के प्रताप टॉकीज तिराहे पर सड़क मरम्मत के नाम पर बरसात में डाली गई गिटि्टयां वाहनों के पहिए से उचटकर राहगीरों दूसरे वाहनों को लग रही हैं। इस तिराहे से 24 घंटे इंदौर हाईवे पर मुड़ने वाले ट्रक, डंपर, बस और दूसरे वाहन चलते हैं। यहीं से होकर स्कूली बच्चे शहरवासी निकलते हैं। तिराहे के दूसरी तरफ की सड़क पर व्यस्त बाजार लग जाता है। तिराहे के गड्ढे बरसात में गिट्टी से भर दिए गए थे। डामर की परत नहीं चढ़ने से अब गिटि्टयां सड़क पर फैल गई हैं। इससे पैदल अथवा दोपहिया वाहनों पर चलने वाले नागरिक परेशान हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया, दिन भर गिटि्टयां उचटती हैं जिससे घायल हाेने का डर बना रहता है।