- Hindi News
- कलेक्टर का आश्वासन, पटवारियों की हड़ताल स्थगित
कलेक्टर का आश्वासन, पटवारियों की हड़ताल स्थगित
{जल्द होगा मांगों के निराकरण
नगरसंवाददाता|हरदा
हरदाऔर हंडिया तहसील के पटवारियों की कलमबंद हड़ताल पहले ही दिन समाप्त हो गई। हड़ताल के दौरान पटवारी संघ के लोग मांगों को लेकर कलेक्टर से मिले थे। कलेक्टर ने जल्द ही मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पहले ही दिन खत्म कर दी।
समयमान वेतनमान का लाभ तथा एरियर्स राशि के भुगतान को लेकर हरदा और हंडिया तहसील के पटवारियों ने रविवार को कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया था।
कलेक्टोरेट कार्यालय में सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए पटवारी भी एकत्रित होना शुरू हो गए थे। हड़ताल शुरू होती इससे पहले पटवारियों ने कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव को अपनी मांगों से अवगत कराया। कलेक्टर ने जल्द ही मांगों के निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद पटवारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।