- Hindi News
- आंगनबाड़ी में बच्चे 3 थे हाजिरी लगी 23 की
आंगनबाड़ी में बच्चे 3 थे हाजिरी लगी 23 की
{बच्चों की संख्या ज्यादा बताकर पोषण आहार में धांधली, अब कलेक्टर ने अधिकारी से मांगी जांच रिपोर्ट
नगरसंवाददाता|हरदा
आंगनबाड़ीमें बच्चों की संख्या ज्यादा बताकर किस तरह पोषण आहार में धांधली की जा रही है, ऐसा एक मामला आमासेल गांव में खुद कमिश्नर बीके बाथम के सामने गया। यहां की आंगनबाड़ी में बच्चे 3 थे लेकिन हाजिरी 23 की लगी हुई थी।
सोमवार को यह मामला जिला कार्यालय में चल रही बैठक में उठा। कलेक्टर ने इस धांधली को बेहद आपत्तिजनक बताया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कमिश्नर बाथम हरदा जिले का दौरा करके गए हैं। जब वे खिरकिया ब्लाक के आमासेल गांव की आंगनबाड़ी में अचानक पहुंचे तो बच्चों के हाजिरी रजिस्टर में होने वाली गड़बड़ी सामने गई।
आंगनबाड़ी भवनों पर लिखवाएं फोन नंबर
कलेक्टरने महिला एवं बाल विकास अधिकारी शांति बेले से कहा कि जिस तरह से स्कूल भवनों में कमिश्नर, कलेक्टर एवं एसडीएम के फोन नंबर लिखवाए जा रहे हैं, वैसे ही इन नंबरों को आंगनबाड़ी भवनों पर भी लिखवाएं ताकि किसी तरह की समस्या एवं शिकायत से लोग अवगत करा सकें।
कलेक्टर ने रिपोर्ट मांगी
हरदाकलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ियों की यह रिपोर्ट मांगी है।
>आंगनबाड़ी में बच्चांे की दर्ज संख्या के हिसाब से प्रतिदिन बांटे गए पोषण आहार के भुगतान का ब्योरा।
> महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी और सुपरवाईजर ने कब-कब यहां दौरे किएω