- Hindi News
- अफसरों की कॉलोनी में गंदगी, शहर को साफ रखने करनी होगी मशक्कत
अफसरों की कॉलोनी में गंदगी, शहर को साफ रखने करनी होगी मशक्कत
कचरा उठाने से पहले सफाईकर्मी बजाएंगे सीटी, लोगों को सफाई व्यवस्था बनाने करेंगे जागरुक
{अफसरों को पहले अपनी कॉलोनी में श्रमदान करना होगा
नगरसंवाददाता|हरदा
आमजनता के रहवासी इलाकों में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रशासन के अधिकारी स्वच्छता का संदेश देने निकलेंगे लेकिन उनके खुद के कार्यस्थल और घर के आसपास का क्षेत्र गंदगी से मुक्त नहीं है। कचरे के ढेर लगे हैं। नालियां कच्ची हैं। गेट पर पानी भरा है। गंदगी और बदबू है। बेतरतीब झाड़ियां उगी हैं। कचरा डस्टबिन से बाहर है। क्षेत्र सुंदर और साफ-सुथरा रहे, इसकी शुरुआत उन्हें खुद अपने घर के आसपास और कॉलोनी से करनी होगी।
भास्कर ने शहर के उन स्थलों को देखा, जहां खुद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रहते हैं। कई बार तो उन्हें ही अपने घर और कॉलोनी की नाली साफ करवाने अथवा कचरे का ढेर सड़क से उठाने की शिकायत नगरपालिका सीएमओ को फोन लगाकर करनी पड़ती है। जहां खुद मुनपा अधिकारी का निवास है वहां के लोग भी कचरे से नालियां चौक होने की शिकायत करते हैं। नगरपालिका में सफाई विभाग के सभापति से लेकर पार्षद तक अपने वार्ड और घर के आसपास कचरा और पानी जमा होने की शिकायत लेकर आते हैं। वार्ड के आम रहवासी रोज सफाई नहीं होने की शिकायत तो करते हैं पर सड़क पर या घर के पिछवाड़े कचरा फेंकने से भी नहीं चूकते।
योजना तैयार की है
^स्वच्छ भारत, स्वच्छ मप्र अभियान के कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के दौरान शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। देवबालापिपलोनिया, सीएमओनगरपालिका
गांधी जयंती से समग्र स्वच्छता अभियान, जनता को सफाई का पाठ पढ़ाने की तैयारी
जिला पंचायत को भले ही आईएसओ का सर्टिफिकेट मिल गया हो पर दफ्तर के आसपास सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। सामने की रोड तो पक्की है पर पीछे कच्चा नाला बह रहा है। बच्चे खुले में शौच करते हैं। बारिश में नाले का पानी चारों तरफ फैल जाता है। गंदगी और बदबू का सामना करते लोग पैदल भी नहीं निकल पाते।
जिला पंचायत क्षेत्र: नाला नहीं बना पक्का
एसपी बंगला, जिसके सामने कूड़े मिट्टी के मलबे का बड़ा ढेर लगा है। एसपी की नजर घर के सामने लगे कचरे के ढेर पर नहीं पड़ी। एसपी बंगले के स्टॉफ ने भी नगरपालिका में कोई शिकायत नहीं की। कचरे के ढेर के बाजू से तवा कॉलोनी के रास्ते पर गंदा पानी बह रहा है। र