पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युकां विधानसभा अध्यक्ष आयुष पाराशर के खिलाफ केस दर्ज

युकां विधानसभा अध्यक्ष आयुष पाराशर के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शिकायत लेकर पहुंचे डॉक्टर, देर रात पुलिस ने की कार्रवाई

नगरसंवाददाता|हरदा

डॉक्टरसे अभद्रता करने पर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। देर रात को जिला अस्पताल के डॉक्टर शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। डॉक्टरों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आयुष पाराशर ने जिला अस्पताल में जाकर कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। जिला अस्पताल के डॉक्टर कपिल पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर पटेल ने बताया कि रविवार की रात को मैं अस्पताल में ड्यूटी पर था। मेरे साथ दो अन्य डॉक्टर भी थे। आयुष पाराशर कम्प्यूटर ऑपरेटर को घसीटते हुए लाया और कक्ष में धक्का देकर प्रवेश किया। यहां गाली गलौज और अभद्रता की गई। इधर पूछताछ में विधानसभा अध्यक्ष आयुष पाराशर ने डॉक्टरों की शिकायत को झूठी ठहराया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में एक युवती मृत अवस्था में रातभर रही। दोपहर से रात तक परिजन भूखे प्यासे बैठे थे। मैं उनकी मदद के लिए गया था। यहां डॉक्टरों से पोस्टमार्टम को लेकर चर्चा की गई थी। डॉ पटेल के साथ से कोई अभद्रता नहीं की गई। उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज कराई है।