पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने किया छह सड़कों का लोकार्पण

सांसद ने किया छह सड़कों का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{युवा मोर्चा ने किया अभिनंदन

नगरसंवाददाता|खिरकिया

सांसदज्योति धुर्वे के नगर आगमन पर युवा मोर्चा ने माहेश्वरी धर्मशाला में अभिनंदन किया वहीं कृषि उपज मंडी में भी स्वागत किया गया। नगर आगमन पर सांसद धुर्वे ने 45 लाख से बने डिवाइडर मार्ग का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने नगर में 70 लाख रुपए की लागत से बनी 6 सड़कों का भी लोकार्पण किया। इनमें मुख्य मार्ग से साईं मंदिर, प्रवीण जैन के मकान से गुर्जर छात्रावास, मुख्य रोड से लालकुआं की रोड शामिल हैं। इस अवसर धुर्वे ने बताया कि रेलवे अंडरब्रिज के लिए रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की है।उन्होंने काम को पूरा कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। भाजपा सरकार के 10 साल में कांग्रेस के 50 साल को पीछे छोड़ना है। ग्राम पंचायत से लेकर नगर परिषद तक बिजली-पानी जैसी समस्या से निजात दिलाना है।

कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, अध्यक्ष नगर परिषद रमेशचंद्र लोमारे, मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह राजपूत, शंकरसिंह खरबड़िया, गंगाविशन मुनीम, मंडी सदस्य रमेश गौर, सदासुख विश्नोई, शिवनारायण साध, दयाराम विश्नोई, पार्षद भागवती बाई, संदीप भदौरिया, प्रफुल्ल वर्मा, भोजराज टेलर, ओमप्रकाश चौहान, राजा सलूजा, सीईओ एआर सावरे आदि सहित नागरिक उपस्थित थे

हरदा. लोकार्पण करतीं सांसद ज्योति धुर्वे।