- Hindi News
- बिना अनुमति केबल डालने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बिना अनुमति केबल डालने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बिना अनुमति केबल डालने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
हरदा|चौबेकॉलोनीमें वोल्टेज बढ़ने से हुए उपभोक्ताओं के नुकसान के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जबकि एक को पहले से ही थाने में बैठा रखा था। सोमवार को बिना अनुमति के केबल लाइन डालने के दौरान एटूजेड कंपनी के एक कर्मचारी ने फेस टू फेस लाइन जोड़ दी थी जिससे कॉलोनी में वोल्टेज बढ़ने से दर्जनों घरों के बिजली के उपकरण खराब हो गए थे। नाराज लोग शिकायत लेकर थाने पहुंच गए थे। बिजली कंपनी के एई वतन खाड़े ने कंपनी के दो कर्मचािरयों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।