प्रकटोत्सव पर निकाला चल समारोह
गजाननमहाराज के प्रकटोत्सव के मौके पर शहर के गढ़ीपुरा स्थित गजानन मंदिर से चल समारोह निकाला। चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग से निकला जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गढ़ीपुरा के गजानन मंदिर में दो दिवसीय प्रकटोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। दोपहर में गढ़ीपुरा, गोलापुरा, प्रताप टॉकीज, टांक चौराहा, चांडक चौराहा, घंटाघर चौक, शिवाजी चौक से चल समारोह निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने गजानन महाराज के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान विशेष प्रसाद भी बांटा गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं बुधवार को अभिषेक, महाआरती और भंडारा आयोजित किया जाएगा। इधर शिवाजी चौके के पास स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भी गजानन महाराज के प्रकटोत्सव दिवस के मौके पर पूजा-अर्चना की गई।