पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी संघ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

पटवारी संघ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार को धमकी देने वाले के खिलाफ आंदोलन को पटवारी संघ ने दिया समर्थन

जिले के पटवारियों ने सिराली तहसीलदार को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पटवारी संघ द्वारा राजस्व अधिकारी संघ के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।

मालूम हो कि 6 फरवरी को सिराली तहसील कार्यालय में तहसीलदार निधि चौकसे सहकारिता ऋण वसूली केस की सुनवाई कर रही थी। पेशी पर आए गजेंद्र शाह से 1 लाख 83 हजार 864 रुपए जमा करने की बात कही। इस बात को लेकर गजेंद्र शाह ने तहसीलदार को धमकी दी गई। तहसीलदार की शिकायत पर सिराली पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जिले के तहसीलदार ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। राजस्व अधिकारियों के संघ ने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। साथ ही बैंक कर्ज की वसूली भी बंद करने की बात कही गई थी।

हरदा। कार्रवाई के लिए पटवारी संघ ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया।