पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को 14 तक खिलाएंगे गोलियां

बच्चों को 14 तक खिलाएंगे गोलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नेशनल डिवार्मिंग डे के तहत जिले के स्कूली बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलवाई गई। साथ ही डिवार्मिंग डे के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया। मंगलवार को शासकीय कन्या शाला परिसर में जिला पंचायत कार्यपालन यंत्री षण्मुख प्रिया मिश्रा की अध्यक्षता में सभी स्कूलों के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलवाई गई। साथ ही सभी को नेशनल डिवार्मिंग डे के बारे में विस्तार से बताया गया। स्कूल के जो बच्चे गोलियां खाने से छूट गए हैं उन्हें 11 से 14 फरवरी के मध्य माप-अप दिवस पर कृमि नाशन करवाया जाए। नेशनल डिवार्मिंग डे जिले के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में यह अभियान चलाया गया एवं बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां चबाकर खिलाई गई। नेशनल डिवार्मिंग डे जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ शासकीय कन्या शाला के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। जागरूकता अभियान में आरएमओ डॉ. एसके राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कमलेश गौड सहित अन्य उपस्थित थे।

हरदा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और शिक्षकों ने गोलियां खिलाई।

डिवार्मिंग डे