- Hindi News
- वकीलों ने प्रतिवाद दिवस पर नहीं की पैरवी
वकीलों ने प्रतिवाद दिवस पर नहीं की पैरवी
हरदा| जिलाअधिवक्ता परिषद के बैनर तले मंगलवार को प्रतिवाद दिवस पर वकीलों ने पैरवी नहीं की। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर वकीलों ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण की मांग को लेकर यह कदम उठाया। परिषद ने एक ज्ञापन जिला सत्र न्यायाधीश काे सौंपा। जिला कोर्ट के 10 न्यायालयों में लगभग 400 पेशियां आगे बढ़ा दी गईं।