- Hindi News
- 500 एकड़ की फसल बिना दाने के सूखने की कगार पर
500 एकड़ की फसल बिना दाने के सूखने की कगार पर
एग्रीकल्चर रिपोर्टर|सोडलपुर
सोहागपुरके आधा सैकड़ा से अधिक किसान इन दिनों नहर में पिछले एक माह से पानी नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। इस कारण लगभग 500 एकड़ फसल बिना दाना आए सूखने की कगार पर पहुंच गई है। यह समस्या कोटल्याखेड़ी, सामरदा माइनर में पानी नहीं मिलने से बनी है। यहां किसान अब तक अपनी प्रमुख गेहूं की फसल में दूसरा पानी तक नहीं दे पाए हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों के किसान अपनी फसलों में दूसरा और तीसरा पानी दे चुके हैं। किसान महेश, राधेलाल, अशोक ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों से फोन लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नहर में पानी नहीं आया है। कोटलयाखेड़ी सामरदा माइनर के अध्यक्ष शेखर कान्वा ने बताया कई बार अधिकारियों को फोन पर कहा लेकिन कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला क्षेत्र की फसल सुखने की कगार पर गई है।
खेतों तक पानी भिजवाया जाएगा
^एसडीओ को भेजकर जल्द किसानों की समस्या दूर की जाएगी और एक दो रोज में ही बाकी सभी किसानों के खेतों तक पानी भिजवाया जाएगा। एकेगुप्ता, ईई, जल संसाधन विभाग, हरदा