पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना परमिट, सवारी ढो रहा था खंडवा का आॅटो

बिना परमिट, सवारी ढो रहा था खंडवा का आॅटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा आरटीओ की चालानी कार्रवाई में पकड़ा ऑटो

आरटीओने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से नगर में चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ के केसी कोष्ठी ने बताया की खिरकिया नगर में किल्लौद रोड पर अवैध रूप से सवारी ढोते मैजिक वाहन और ऑटो पकड़ा है। खंडवा जिला का वाहन बिना परमिट के हरदा जिला में सवारी ढो रहा था और उसके पास खंडवा जिले का परमिट भी नहीं था। वहीं हरदा जिला का करीब 6 माह पुराना, बिना रजिस्ट्रेशन का वाहन सवारी ढोते मिला। कोष्ठी ने बताया की करीब 50 हजार रुपए का राजस्व इन वाहनों से प्राप्त होगा। चालान बनाए जा रहे हैं। आरटीओ मणिराज साकेत ने बताया की टैक्स की चोरी कर वाहनों का संचालन किया जा रहा था। इस कारण शासन को राजस्व का नुकसान होता है। ऐसी कर चोरी रोकने के लिए अब समय-समय अभियान चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि हाल ही में विभाग की ओर से एक सप्ताह के अंदर दो बार एक माह से भी कम समय में 3 बार खिरकिया नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले सप्ताह विभाग ने करीब 2 लाख की राजस्व चलानी कार्रवाई की है।

आरटीओ विभाग की लगातार जांच और कार्रवाई से नगर में कर चोरी कर वाहन चलाने वालों के चेहरों की रंगत उड़ गई है। वही कार्रवाई देख अपना रास्ता बदल रहे है।

खिरकिया। चालानी कार्रवाई करते आरटीओ।