पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का दबाव बनाने वाले दो आरोपियों को सजा

शादी का दबाव बनाने वाले दो आरोपियों को सजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| नाबालिगस्कूली छात्रा पर शादी के लिए दबाव बनाने का ऐसा ही मामला 16 सितंबर 2014 को सामने आया था। सेशन जज ने गुरुवार को आरोपी ओम शर्मा और उसके दोस्त राहुल मालवीय को एक-एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना की रात लगभग 11.30 बजे गढ़ीपुरा में ओम और राहुल पीड़िता के घर पहुंच गए थे। ओम ने छात्रा के पिता को धमकाया था। वह छात्रा से शादी करने की बात पर अड़ गया था। घटना के बाद छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार सोनगरिया ने दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक आरसी मैना ने बताया कि छात्रा का पीछा करने अश्लीलता के आरोप में दोनों को एक साल का कारावास और एक-एक हजार का अर्थदंड दिया गया। इसके अलावा जान से मारने की धमकी देने वाले ओम शर्मा को छह माह के कठोर कारावास की सजा अलग से सुनाई गई।