- Hindi News
- जब ड्राइवर ने ट्रेन बढ़ाने से कर दिया था इनकार
जब ड्राइवर ने ट्रेन बढ़ाने से कर दिया था इनकार
ड्यूटी पूरी, मालगाड़ी छोड़कर चला गया ड्राइवर, 16 घंटे खड़ी रही
खुला रहा पॉवर, सुरक्षा की अनदेखी हाेती रही
हरदास्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का पॉवर इंजन के गेट लॉक नहीं किए गए थे। ड्राइवर की सीट खाली थी। इंजन को ऑपरेट करने वाले सारे उपकरण दिख रहे थे। पॉवर के गेट खुले रहने से इसके अंदर कोई भी जाकर उपकरणों से छेड़छाड़ कर सकता था।
इटारसीसे बुलवाया स्टाफ, रात में हरदा पहुंचा
हरदास्टेशन के प्लेटफार्म से मालगाड़ी को गंतव्य तक पहुंचाने इटारसी से गुरुवार रात तक दूसरे स्टॉफ के आने का इंतजार हो रहा था। स्टेशन प्रबंधन ने शाम सात बजे स्टॉफ के आने की सूचना दी। रात आठ बजे तक ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना नहीं हुई थी।
कोयले से भरी मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर-1 पर ड्राइवर छोड़कर गया था। बिना स्टॉफ के यह गाड़ी एक इंच भी नहीं सरकाई जा सकती थी। पूरे दिन इस गाड़ी के नीचे से यात्री निकलते रहे। दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म एक पर आने वाली भुसावल-कटनी चौपना पैसेंजर को प्लेटफार्म नंबर दो नंबर पर लेना पड़ा।
ट्रेन पायलट ने सूचना दे दी थी
^कोयलेसे भरी मालगाड़ी हरदा से आगे बढ़ाने से इनकार करने वाले ड्राइवर ने स्टेशन पर अपनी डयूटी पूरी होने की सूचना दे दी थी। इनकी ड्यूटी 10 घंटे की होती है। स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन लगी होने से पूरी सुरक्षा में थी। बीकेउपाध्याय, स्टेशन प्रबंधक हरदा