ट्रेनिंग में गैरहाजिर, 4 को नोटिस
हरदा| जिलानिर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में नहीं आने वाले चार कर्मचारियों को नोटिस दिए हैं। इनमें चारुवा के संविदा शाला शिक्षक शैलेंद्र गुप्ता, सीएमएचओ हरदा के फार्मासिस्ट भारत कपूर, करताना के संविदा शाला शिक्षक दिनेश यादव कृषि उपज मंडी खिरकिया के सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र महाजन हैं।
इन्हें प्रशिक्षण में नदारद रहने पर कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। इन कर्मियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने हेतु मतदान कर्मी नियुक्त कर प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया था। रिटर्निंग आफीसर हरदा से प्रतिवेदन मिला कि ये पंचायत निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना कोई सूचना के अनुपस्थित हैं। इससे चुनाव संबंधी कार्य प्रभावित हुआ। इनके द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा रिटर्निंग आॅफिसर हरदा को अवकाश हेतु आवेदनपत्र भी नहीं भिजवाया गया।