कराते में किशोर राठौर को गोल्ड मेडल
हरदा| विगतदिवस स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संभाग स्तरीय कराते स्पर्धा में 540 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें सीनियर वर्ग में पुलिस विभाग से किशोर राठौर ने काताय ग्रुप में गोल्ड मेडल जीता। वहीं कुमीते (फाइट) में सिल्वर मैडल हासिल किया। किशाेर की इस उपलब्धि पर एसपी ने हर्ष जताया।