पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अबगांव कला सोसाइटी से पासबुक की मांग

अबगांव कला सोसाइटी से पासबुक की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| प्राथमिकसेवा सहकारी समिति अबगांवकला बैंक शाखा हरदा के किसान सदस्यों ने सोसाइटी से पासबुक की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को पत्र दिया गया है। किसानों का कहना है कि समिति से ऋण का लेनदेन करते हैं। किसान के पास पासबुक नहीं है। प्रबंधक मांगने पर भी पासबुक नहीं देता है। किसानों को अपने खाते के लेनदेन की कोई जानकारी नहीं है। गांव के किसानों के नाम डिफाल्टर सूची में है या नहीं, इसकी जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा नहीं दी जाती है। पत्र में बताया कि 30 मई 2014 में डिफाल्टर किसानों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि किसान ऋण लेनदेन का हिसाब देख सकें। शासन द्वारा सहकारी समिति के सदस्य कृषकों का सन् 2005-06 एवं 2011-12 एवं 2013-14 में सोयाबीन फसल की नुकसानी के एवज में फसल बीमा योजना की राशि दी गई है। यह राशि खाते में जमा नहीं की गई है। किसानों ने पिछले वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट सालाना बजट की प्रमाणित प्रति भी मांगी।