पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरदा हंडिया की अंतरथाना खेल प्रतियोगिता हुई

हरदा हंडिया की अंतरथाना खेल प्रतियोगिता हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणयुवा केंद्र ने गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में युवा अभियान की खेल स्पर्धा आयोजित की। हरदा एवं हंडिया अंतरथाना स्तरीय टीमें आईं। चयनित खिलाड़ी एवं टीम जिला स्तरीय अंतरथाना खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसकी तारीख जल्दी ही घोषित कर दी जाएगी। टेनिस बाॅल क्रिकेट, दस किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़, कबड्डी और रस्साकशी खेल थाना स्तर पर हुए। हरदा थाना क्षेत्र से कबड्डी और रस्साकशी में नीमगांव पंचायत से जम्भेश्वर युवा मंडल की दो टीमों ने हिस्सा लिया। अन्य कोई टीम नहीं आने पर टीम को वाॅकओवर दे दिया गया।

टेनिस बाॅल क्रिकेट में हरदा थाने के ग्राम कोलबा, कांकरिया एवं ग्राम पंचायत हरदाखुर्द ने भाग लिया। इसमें विजेता हरदाखुर्द की टीम रही। उप विजेता कांकरिया रही। दस किमी की मिनी मैराथन दौड़ में मुकेश जाट, राजेश जाट, ओम जाट एवं करन जाट ने प्रतिनिधित्व किया। हंडिया थाने के ग्राम घोड़ाकुंड से आशीष जाट ने दौड़ में भाग लिया। आयोजन जिला खेल अधिकारी दीपसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। युवा समन्वयक सलमा खान, निर्णायक विभाग की मोनिका कुशवाहा, खेल प्रशिक्षक याेगेन्द्र पालीवाल, नवनीत शुक्ला, लक्ष्मीनारायण जाट का योगदान रहा।