अतिथि शिक्षकों की बैठक 21 को
हरदा| इंदिरासागर डेम के बेक वॉटर से प्रभावित गांव उवां में पीला मोजेक रोग से सोयाबीन फसल नष्ट हो गई है। खेत में लगी फसल के पौधे पीले पड़ने और दाने नहीं होने से किसान कटाई नहीं कर रहे हैं। बरबाद फसल के पौधे लेकर जिला मुख्यालय आए किसानों ने कलेक्टर से सर्वे करवाकर राहत राशि दिलाने की मांग की है। गांव से आए किसान मुरली रंगीले ने बताया कि जुलाई माह में किसानों ने उचित मूल्य पर बीज खरीदकर बोया था। दवाई भी डाली पर फसल पर पीला मोजेक रोग का असर हो गया। बताया गया कि गांव में बोवनी करने वाले 15-20 किसानों
अतिथि शिक्षकों की बैठक 21 को
हरदा| नियमितीकरणकी मांग पर सुनवाई को लेकर सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों में उम्मीद जाग गई है। अगली 7 अक्टूबर को भोपाल के शाहजहांनी पार्क में इनकी महापंचायत होने की घोषणा कर दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षामंत्री पारस जैन और राज्यमंत्री दीपक जोशी को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। महापंचायत का निर्णय संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का है। यह सूचना आने पर हरदा में जिला अतिथि शिक्षक संघ ने 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में बैठक बुलवाई है। हरदा से भी अतिथि शिक्षक संघ की भोपाल महापंचायत में जाएंगे।
सोयाबीन पर लगा पीला मोजेक रोग
न्यूज इनबॉक्स