- Hindi News
- कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों में रोपे पौधे, प्रदर्शन किया
कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों में रोपे पौधे, प्रदर्शन किया
हरदाजिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर गुरुवार को भरी बरसात में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। हरदा-सोनतलाई रोड पर नीमगांव के पास खुद विधायक डॉ. आरके दोगने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पानी से भरे गड्ढों में पौधे रोप दिए। कांग्रेस विधायक संगठन पदाधिकारियों ने खुला आरोप लगाया कि अधिकारियों से सड़क ठेकेदारों से मिलीभगत कर स्वीकृत अधूरे मार्ग पूरे नहीं करवाए। जहां सड़क बनवाई वह गारंटी अवधि पूरी होने के पहले ही उखड़ गईं और उन पर गड्ढों की भरमार है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने अल्टीमेटम दे दिया कि सड़कों की जांच शुरू नहीं हुई तो दो हफ्ते बाद होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
दोपहर एक बजे से कांग्रेस विधायक संगठन अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे का धरना दिया। जिला मुख्यालय से सोनतलाई जाने वाले मार्ग पर वे बैनर लेकर बैठ गए। पानी से भरे गड्ढों में कार्यकर्ताओं ने पौधे रोप दिए। तेज बारिश होने से गांवों के रास्ते बंद होने से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता नीमगांव के धरनास्थल पर नहीं पहुंच सके। स्थल पर जिला प्रशासन के किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन कार्यकर्ताओं के हाथ कलेक्टर के पास भिजवा दिया। जिला कांग्रेस ने नीमगांव रोड पर धरना-प्रदर्शन की सूचना जिला प्रशासन को दो दिन पहले दे दी थी।
विधायकने लिखी सीएम को चिट्ठी: हरदाके कांग्रेस विधायक उखड़ती सड़कों पर विभागीय अनदेखी, देरी और लीपापोती से बुरी तरह उखड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधूरे सड़क निर्माण कार्यों की जांच कराने के संबंध में एक पत्र सीएम शिवराज सिंह को भेजा है। 2007 से 2011 के बीच के सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरे नहीं हुए जबकि सड़क ठेकेदार से अनुबंध की समयावधि खत्म हो गई है। जो मार्ग पूर्ण हो गए उन्हें देखकर लगता है, ये बने ही नहीं हैं। सड़क निर्माण कार्य का सुपरविजन करने वाले अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मियों की लापरवाही उजागर हो गई है।
हरदा विधायक दोगने ने इसे आर्थिक घोटाला बताया है। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराने की सिफारिश की है।
हरदा से नहालखेड़ा-कायागांव
>छीपानेरसे सन्यासा
>करताना से नयागांव
>रहटगांव से दूधकच्छ
>मगरधा से सुखरा