आलमपुर के कई घरों में तीन दिन से अंधेरा
आलमपुर के कई घरों में तीन दिन से अंधेरा
हरदा| आलमपुरगांव के करीब 50 से अधिक घरों में बीते तीन दिनों से बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गांव के लाइनमैन को भी की थी लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बन पाई है। गांव के सुनील गौर ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव के करीब 70 मकानों की बिजली गुल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो शासन ने केरोसिन देना भी बंद कर दिया है। इसके कारण शाम होते ही अंधेरा घिरने लगता है।