- Hindi News
- आईडी दिखाई तब अधिकारी ने परिजनों को सौंपे बच्चे
आईडी दिखाई तब अधिकारी ने परिजनों को सौंपे बच्चे
आईडी दिखाई तब अधिकारी ने परिजनों को सौंपे बच्चे
हरदा| पति-प|ीके विवाद में दो बच्चे घर से बाहर हो गए थे। कोर्ट के वकीलों ने बच्चों को बाल संरक्षण अधिकारी तक पहुंचाया। बाद में बच्चों के परिजनों को ढूंढ़ने के लिए अधिकारी उनके घरों तक भी पहुंची। यहां उन्हें घर तो कोई नहीं मिला लेकिन आस पड़ोस के लोगों को उन्होंने बच्चों के परिजनों को कार्यालय भेजने की बात कही। अधिकारी अर्चना दीक्षित ने बताया कि बच्चों की मां, नानी और मामा आए थे। उनका परिचय पत्र देखा और आस पड़ोस के लोग भी गवाह के रूप में आए थे। दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
एनएसयूआईने रोष जताया
हरदा| मिडिलस्कूल मैदान पर फसल बीमा क्लेम के प्रमाण पत्र बांटने के कार्यक्रम मेंं हरदा विधायक का संबोधन नहीं कराने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला इकाई ने जनप्रतिनिधि जनता का अपमान बताया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनिल विश्नोई ने यहां जारी बयान में कहा कि कार्यक्रम सरकारी था कि राजनीतिक। इसके आमंत्रण पत्र कलेक्टर ने छपवाकर बंटवाए थे। विश्नोई ने कहा, घटना के विरोध में प्रभारी मंत्री के हरदा आने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।