पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाना बनवा लिया, 5 माह का वेतन नहीं दिया

खाना बनवा लिया, 5 माह का वेतन नहीं दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{तीन महिला रसोइयों ने की शिकायत

नगरसंवाददाता|हरदा

कांकरदाके हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला रसोइयों को पांच माह के वेतन के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय शिकायत करने आईं तीन महिला रसोइयों कृष्णा, सुमन और मंगीबाई को आश्वासन दिया गया कि जिला शिक्षा केंद्र से पैसा भिजवा देंगे। आदिवासी समुदाय की महिला रसोइयों ने कांकरदा के छात्रावास में इसी साल जनवरी से जुलाई तक खाना पकाने का काम किया था। इन्हें मार्च से कोई मानदेय नहीं दिया गया।

पांच महीने का वेतन नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हैं। इन्हें 4800 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया लाना है। इनका कहना है, पैसे की जरूरत है। वे सितंबर में दो बार जन सुनवाई में चक्कर काट चुकी हैं। जन सुनवाई में यह शिकायत आने पर जिला शिक्षा केंद्र से पैसे भिजवाने को कहा गया है।