पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रपटे के तीन फीट ऊपर बही मटकुल नदी, ग्रामीणों ने 50 रुपए में कराए वाहन पार

रपटे के तीन फीट ऊपर बही मटकुल नदी, ग्रामीणों ने 50 रुपए में कराए वाहन पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{दोपहर डेढ़ बजे से बंद हो गया था हरदा-मगरधा मार्ग, घंटों फंसे रहे स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक, देर शाम तक नहीं उतरा था पानी

नगरसंवाददाता|हरदा

ऊपरीक्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण रहटाखुर्द की मटकुल नदी के रपटे से पानी बहने लगा। दोपहर में यहां से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया लेकिन इसके बाद भी कई लोगों ने जोखिम उठाकर रपटे को पार किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने 50-50 रुपए लेकर कई लोगों और उनके वाहनों को रपटे से पार करवाया। इस तरह से रपटे के तेज बहाव में जोखिम उठाकर वाहन पर होते रहे लेकिन इन्हें रोकने वाला यहां कोई मौजूद नहीं था।

बारिश के कारण मटकुल नदी में पानी बढ़ जाने से हरदा-मगरधा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। दोपहर से देर रात तक यहां से आवाजाही बंद थी। लेकिन इसके बाद भी यहां से वाहन पार होते रहे। रपटे से करीब ढाई से तीन फीट पानी बहाव के साथ बह रहा था। रपटे पर पानी होने के कारण कई लोगों ने नदी को पार करने का जोखिम नहीं उठाया। यात्री बसें, छोटे स्कूली वाहन, स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के फंस जाने के कारण वे नदी उतरने का इंतजार करते रहे। मटकुल नदी ने रहटाखुर्द के अलावा तीन अन्य स्थानों से भी आवागमन रोक दिया था। कुकरावद, झुंडगांव और कनारदा के पास भी नदी के कारण रास्ता दोपहर से ही पूरी तरह से बंद हो गया था।

हरदा। रहटाखुर्द में रपटे के से बह रही मटकुल नदी।