पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजन बोले बदमाशों से परेशान बालिकाओं ने स्कूल जाना किया बंद

परिजन बोले- बदमाशों से परेशान बालिकाओं ने स्कूल जाना किया बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{स्कूली बालिकाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल, शिकायत करने गए तो पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

नगरसंवाददाता|हरदा

मनचलोंकी हरकतों से चार स्कूली छात्राएं इतनी परेशान हो गई कि उन्होंने स्कूल जाना तक बंद कर दिया। घर से बाहर कदम रखते ही बदमाश बालिकाओं की मोबाइल से फोटो निकालना शुरू कर देते हैं। बीते कई दिनों से परेशान बालिका और उनके परिजनों ने शिकायत करना चाही लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर लौटा दिया। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण अधिकारी के सामने बालिकाएं और उनके परिजनों ने रो-रोकर व्यथा सुनाई।

विकास नगर में रहने वाली बालिकाओं का बीते कई दिनों से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे तंग आकर जब बालिकाओं ने बदमाशों को सबक सिखाने के लिए पुलिस कार्रवाई करना चाही तो पुलिस ने उन्हें ही समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया। बुधवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जिले के प्रभारी मंत्री सरताज सिंह को बालिका के परिजन गुहार लगाने पहुंचे। यहां महिला सशक्तिकरण अधिकारी अर्चना दीक्षित ने उन्हें गुरुवार को शिकायत लेकर कार्यालय में आने की बात कही। बालिकाओं ने बताया कि बदमाशों के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया है। ऐसा ही रहा तो स्कूल भी छोड़ना पड़ेगा। घर से निकलते ही बदमाश पीछे लग जाते हैं। विरोध करो तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई करने को कोई तैयार नहीं है। बालिकाओं ने बताया कि स्कूल पढ़ने जाने के दौरान मुख्य मार्ग पर खड़े बदमाश अश्लील फब्तियां कसते हैं। मोबाइल से फोटो निकालते हैं। उन्होंने बताया कि हमने एक-दो बार पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत करना चाही लेकिन पुलिस बाहर से ही हमें समझा-बुझाकर वापस कर देती है।

बदमाशों की हरकतें अधिकारियों को बताते पिता की आंखों से निकले आंसू

कार्रवाई की जाएगी

^बालिकाओंकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। थाने शिकायत करने पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। -दीपक वर्मा, एसपी

परिजन के साथ शिकायत लेकर आई बालिकाओं के बयान लिए हैं

^बालिकाएंपरिजनों के साथ शिकायत लेकर आई थी। बदमाशों की हरकत से परेशान होकर उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बालिकाओं के बयान लिए गए हैं। थाना टीआई को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। इस मामले से कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। -अर्चना दीक्षित, महिलासशक्तिकरण अधिकारी,