थाना स्तरीय खेल स्पर्धा 12 फरवरी से
हरदा | युवाअभियान में थाना स्तरीय खेल प्रतियोगिता 12 फरवरी से नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें हरदा और हंडिया थाना क्षेत्र की टीमें मैदान पर उतरेंगी। मैदान पर कबड्डी, वालीबॉल, टेनिस बॉल, क्रिकेट और 10 किमी मिनी मैराथन के मुकाबले होंगे। इसमें 15 से 35 वर्ष तक की उम्र के युवा खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।