वकील आज प्रतिवाद दिवस मनाएंगे
हरदा | जिलाअधिवक्ता परिषद के बैनर तले वकील 10 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। वे न्यायालयीन कामकाज नहीं करेंगे। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर वकील हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण की मांग को लेकर यह कदम उठा रहे हैं। हरदा में इस आशय का ज्ञापन मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला सत्र न्यायाधीश काे सौंपा जाएगा।