पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नयनतारा से मिली 2 करोड़ की अघोषित आय

नयनतारा से मिली 2 करोड़ की अघोषित आय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी दो सराफा दुकानों पर इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। सुबह से देर रात तक कार्रवाई चलती रही। हरदा के नयनतारा ज्वेलर्स ने दो करोड़ की अघोषित आय स्वीकार कर ली है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह भोपाल से आए 20 सदस्यीय इनकम टैक्स के दल ने शहर के नयनतारा और श्रीजी ज्वेलर्स पर कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी कार्रवाई को छापामार की जगह सर्वे किया जाना बता रहे थे। तीन गाड़ी में सवार होकर आए दल ने सुबह से देर रात तक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान की शटर भी गिरा दी थी। इस दौरान अधिकारियों ने दुकान में रखे दस्तावेजों की भी जांच की। देर रात तक अधिकारियों का दल इन दुकानों पर कार्रवाई करते दिखाई दिया।

इनकम टैक्स की टीम ने दो ज्वेलरी शॉप की जांच की

हरदा। आयकर विभाग की टीम ने जांचे ज्वेलर्स दुकानों के दस्तावेज।