पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच साल में रोपे 56 हजार पौधे, वेतन पर्यावरण के लिए समर्पित

पांच साल में रोपे 56 हजार पौधे, वेतन पर्यावरण के लिए समर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालके सुनील दुबे का पर्यावरण के प्रति ऐसा प्रेम जगा कि उन्होंने अपनी सेलरी भी पर्यावरण की अलख जगाने में समर्पित कर दी है। पांच साल में नौ जिलों में अभी तक उन्होंने करीब 56 हजार से अधिक पौधे लगाए है। इतना ही नहीं पौधों को लगाने के बाद वे इनकी देखरेख भी करते हैं। जानकारी के अनुसार पांच साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। ऑपरेशन से पहले उन्होंने संकल्प लिया था कि बच गए तो पूरा जीवन पर्यावरण को समर्पित कर देंगे। ऑपरेशन सफल रहा और वे उसके बाद से पर्यावरण संरक्षण में लग गए। उन्होंने बताया कि पांच साल में मप्र के नौ जिलों में 56 हजार से अधिक पेड-पौधे लगा चुके हैं। कई वीराने स्थान उनके प्रयास से हरे-भरे हो गए है।

उनके पर्यावरण प्रेम को देखते हुए साल 2014 के जून माह में निर्दलीय संस्थान ने राष्ट्रीय पर्यावरण दूत की उपाधि से सम्मानित किया। पेड़-पौधे लगाने के साथ सुनील दुबे शिक्षा, स्वास्थ्य में भी योगदान देते हैं। औषधीय पौधों के माध्यम से उन्होंने कई लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाया है।

न्यायालय परिसर

में रोपेंगे 40 पौध

शनिवार को नेशनल लोक अदालत में पौधे भी रोपे जाएंगे। भोपाल के सुनील दुबे यहां विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे रोपेंगे, जो वे अपने साथ लाए हैं। इन पौधों में दुर्लभ प्रजाति और खुशबूदार पौधे भी शामिल है। वे भोपाल से अपने साथ खिरनी, हर बैड़ा, सतावर, अश्वगंधा, सर्पगंधा और हर जोड़ सहित अन्य प्रजाति के पौधे साथ लाए हैं।

अच्छी पहल

बीमारी से उबरने के बाद बढ़ा पर्यावरण का प्रेम