पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छपरा के मूक बधिर बालक को उसके परिवार से मिलाया

छपरा के मूक बधिर बालक को उसके परिवार से मिलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन पर घूमते मिले 12 साल के अज्ञात मूकबधिर बालक को उसके परिवार के पास हाथ पर लिखे नाम के आधार पर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को बालक के रेलवे स्टेशन पर अकेले घूमने की सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया। चर्चा करने पर मालूम हुआ कि बालक बोल नहीं सकता है। सिनर्जी संस्थान चाइल्ड लाइन हरदा ने बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां सदस्यों ने बालक से इशारों में बता करने की कोशिश की। इसी दौरान बालक के हाथ में छपरा अंकित लिखा हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर बाल कल्याण समिति के वेद विश्नोई ने छपरा पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। साथ ही व्हाट्सअप के माध्यम से फोटो प्रसारित की। जिससे उसके परिवार की पुष्टि हो पाई। बाल कल्याण समिति सदस्य बीना त्रिपाठी ने बालक के माता-पिता के हरदा आने तक बालक को खुला आश्रय केंद्र में रखने के निर्देश दिए।

अकेला घूम रहा था स्टेशन पर