पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमओ गोदाम पर बैठे रहे कलेक्टर और एसपी, सोसाइटियों में भेजा खाद

डीएमओ गोदाम पर बैठे रहे कलेक्टर और एसपी, सोसाइटियों में भेजा खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाके लिए चक्काजाम और धारा 144 लगाने जाने जैसी स्थिति के बाद कलेक्टर, एसपी ने यूरिया वितरण की व्यवस्था संभाली। अधिकारी सुबह से ही डीएमओ गोदाम पर पहुंच गए थे। यहां ट्रकों में यूरिया भरवाकर सोसाइटियों में भिजवाया गया। हरदा की विभिन्न सोसाइटियों में करीब 800 टन यूरिया भिजवाया गया।

गुरुवार को यूरिया के लिए परेशान होने वाले किसानों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। करीब साढ़े सात घंटे चक्काजाम के कारण वाहनों के पहिए थमे रहे। किसानों को हटाने के लिए प्रशासन ने पानी की बौछारें और धारा 144 का उपयोग भी किया था लेकिन इसके बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरण किए जाने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने देने का आश्वासन दिया था।

इसी के चलते शुक्रवार को कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव और एसपी प्रेम बाबू शर्मा डीएमओ गोदाम पर पहुंच गए। यहां अधिकारियों ने अपने सामने यूरिया ट्रकों में भरवाकर सोसाइटियों में पहुंचवाया। डीएमओ गोदाम पर सुबह से ही कई किसान पहुंच गए थे। एक के बाद एक यहां किसानों की भीड़ एकत्रित होने लगी थी। किसानों की भीड़ के कारण व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए पुलिस पहले से ही सतर्क थी। पुलिस ने सोसाइटियों के माध्यम से यूरिया वितरण की बात कहते हुए किसानों को यहां से रवाना किया।

अबगांवकलां सोसाइटी पहुंची पुलिस

अबगांवकलां सोसाइटी में यूरिया लेने के लिए किसानों की लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान खाद वितरण को लेकर हंगामे भी होने लगा। सूचना मिलते ही यहां से पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों और सोसाइटी के कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्था भी बनाई।

हरदा। यूरिया वितरण को लेकर कलेक्टर और एसपी डीएमओ गोदाम पर पहुंचे।

>18 सोसाइटियों में पहुंचाया करीब 800 टन खाद, अबगांवकलां में पहुंची पुलिस