पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने कहा लोग करते हैं अभद्र व्यवहार, सुरक्षा मिलना चाहिए

कर्मचारियों ने कहा लोग करते हैं अभद्र व्यवहार, सुरक्षा मिलना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस सुरक्षा मिले तो आसानी होगी

सुबह से बैठे रहे, नहीं खुला कक्ष

आधार बनवाने सुबह से शाम तक बैठे रहे हितग्राही, नहीं खुला कक्ष

{आधार कार्ड बनवाने गांवों से आए थे ग्रामीण, होते रहे परेशान

नगरसंवादददाता|हरदा

आधारकार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप दूसरे दिन ही बंद हो गया। आधार कार्ड बनवाने के लिए गांव-गांव से लोग सुबह से ही नगरपालिका परिसर में पहुंच गए थे। लेकिन यहां आधार कार्ड शिविर का कक्ष तक नहीं खोला गया जिसके कारण लोग दिनभर परेशान होते रहे। कैंप के पहले दिन व्यवस्था नहीं होने से परेशान होकर कर्मचारी शुक्रवार को नहीं आए।

हरदा में तीन दिन के लिए आधार कार्ड कैंप लगाए जाने थे। 11 दिसंबर से इसकी शुरुआत भी की गई। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनाने के लिए यहां पहुंचे। कैंप में अभद्र व्यवहार किए जाने, मशीन तोड़ने की धमकी दिए जाने के कारण कर्मचारियों ने दूसरे दिन कक्ष ही नहीं खोला।

इसके कारण शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग परेशान हो गए। कैंप कक्ष के सामने लोग भीड़ लगाकर खड़े हो गए लेकिन शाम तक कैंप नहीं खोला गया। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने के लिए यहां सुबह से ही लोग गए थे जो शाम तक कक्ष खुलने का इंतजार करते रहे। इधर नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि आधार कैंप लगाने के लिए हम से जगह मांगी गई थी जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।

कार्य शुरू नहीं होने की जानकारी ली जा रही है

^आधारकार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को कई लोगों के आधार कार्ड बनाने का कार्य किया गया। शुक्रवार को कर्मचारियों ने कार्ड बनाने का कार्य क्यों शुरू नहीं किया इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। शैलेंद्रवोरा, लीडबैक अिधकारी

हरदा। आधार कार्ड बनाने के लिए आए लोग शाम तक परेशान होते रहे।

आधार कार्ड बनवाने के इंतजार में सोए बुजुर्ग

दोपहरतक जब कक्ष नहीं खुला तो यहां आए बुजुर्ग जमीन पर ही लेट गए। महिलाएं यहां-वहां घूमती हुई नजर आई। कई लोगों ने बार-बार जाकर नगरपालिका में आधार कार्ड बनाने के संबंध में पूछताछ की। लेकिन यहां से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला। छीपानेर रोड निवासी गोविंद ने बताया कि पिछले साल भी आधार कार्ड बनाने के लिए खासे परेशान हुए थे लेकिन इसके बाद भी नहीं बन पाया था।

एककार्ड में लगता है 12 मिनट का समय

आधारकार्ड बनाने वाले क