हरदा: अंबेडकरचौक पर मरम्मत के बाद लगाए गए ट्रैफिक सिग्नलों की कर्मचारियों ने टेस्टिंग की। शु़क्रवार की शाम को कर्मचारियों ने सिग्नल का बॉक्स खोलकर वायरिंग की तथा सिग्नलों को स्टार्ट करके देखा। कुछ देर के लिए यहां सिग्नल भी चालू किए थे जो टेस्टिंग के बाद बंद कर दिए गए।