नपा के वाहन की जानकारी मांगी
हरदा: नगरपालिकाके पार्षद ने आवेदन देकर सीएमओ से नगरपालिका के वाहन की जानकारी मांगी है। पार्षद दिलावर खान ने बताया कि नगरपालिका स्वामित्व की बोलेरो गाड़ी बीते चार दिनों से नगरपालिका क्षेत्र में नहीं है। नगरपालिका के अधिकारी और कुछ कर्मचारियों के बीच सांठगांठ कर उक्त वाहन को किराए पर चलाया जा रहा है। साथ ही नियम विरुद्ध कार्य कर नगरपालिका को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। पार्षद ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।