हनीफ कुरैशी बने जिलाध्यक्ष
हनीफ कुरैशी बने जिलाध्यक्ष
हरदा| हजवेलफेयर सोसाइटी का हनीफ कुरैशी को अध्यक्ष बनाया गया है। हज वेलफेयर सोसाइटी के समिति अध्यक्ष मुकीत खान की सहमति और प्रदेश उपाध्यक्ष साहिर खान की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष से सोसाइटी ने कार्यकारिणी का गठन कर संगठन से अवगत कराए जाने की अपेक्षा की है।
एबीवीपीने निकाली वाहन रैली
हरदा| दिल्ली,राजस्थान और छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जीत मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। जिले के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और शहर में रैली निकाली। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष सुनील सेंगवा ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव में परिषद ने एकतरफा जीत हासिल की है। इससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली धूम-धाम से निकाली। इधर परिषद के तकनीकी प्रमुख सुमित गुहा ने बताया कि सोमवार को डॉ. विश्वरैया की जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।