- Hindi News
- साढ़े आठ लाख रुपए बकाया, 84 उपभोक्ताओं की काटी बिजली
साढ़े आठ लाख रुपए बकाया, 84 उपभोक्ताओं की काटी बिजली
ढाई करोड़ बकाया, 15 दिन और चलेगी कार्रवाई
एईने बताया कि शहर में बिजली बिल की राशि जमा नहीं करने वाले करीब 600 उपभोक्ता हैं। इनसे करीब ढाई करोड़ की वसूली की जाना है। राशि नहीं भरे जाने के दौरान बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सोमवार 15 सितंबर से बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है जो आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगी।
नगर संवाददाता|हरदा
शहरमें बिजली उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपए बांकी है। उपभोक्ताओं के बिल नहीं भरने से परेशान कंपनी के अधिकारियों ने बिजली काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई है जो शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर बिजली काट रही है।बिजली कंपनी के एई वतन खाड़े ने बताया कि सोमवार को 84 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। इन उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े 8 लाख रुपए बिल का बकाया था। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कार्रवाई चलती रही। तीन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बिजली काटी। जोशी कॉलोनी, सुभाष वार्ड, बाहेती कॉलोनी, खेड़ीपुरा, बेलदार मोहल्ला, दूध डेयरी में कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि दो हजार या इससे अधिक की राशि बकाया होने के बाद यह कार्रवाई की गई। ये वे उपभोक्ता है जिन्होंने चार से पांच महीने के दौरान भी बिल की राशि जमा नहीं की।