पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरदा| अपनीमांगों को लेकर जिले के वाहन चालक चिमनी कंपाउंड

हरदा| अपनीमांगों को लेकर जिले के वाहन चालक चिमनी कंपाउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| अपनीमांगों को लेकर जिले के वाहन चालक चिमनी कंपाउंड में एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालकर वाहन चालक कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर मांगों का निराकरण किए जाने की बात कही गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश वाहन चालक सभा के अध्यक्ष जसवंत सिंह, एचएमएस अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष हबीब खान सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद थे। कलेक्टर के सामने मांगों को रखते हुए कहा कि देश के चालक अभी भी शोषण का शिकार हो रहे हैं। वाहन चालकों की मांगों में हेवी लाइसेंस में शिक्षा का मापदंड समाप्त कर ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाने, भूमि आवंटन कर वाहन चालक नगर बनाए जाने, वाहन चालकों का शासकीय दर अनुसार वेतन निर्धारित किए जाने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की तरह वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एसआई बीमा सुविधा लागू किए जाने, आरटीओ में लाइसेंस रिनुवल एवं लाइसेंस संबंधित कार्य से दलाली प्रथा बंद किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल थी।

हरदा। वाहन चालकों ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

वाहन चालकों ने रैली निकाली