- Hindi News
- कांग्रेस नेताओं में नहीं थम रहा बयानबाजी का दौर
कांग्रेस नेताओं में नहीं थम रहा बयानबाजी का दौर
कांग्रेस नेताओं में नहीं थम रहा बयानबाजी का दौर
हरदा|तीन दिनपहले नपाध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाए जाने के बाद शहर में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। नपाध्यक्ष के निवास पर हुई बैठक के दौरान नपाध्यक्ष संगीता बंसल ने अविश्वास प्रस्ताव पेश होने का कारण वरिष्ठ कांग्रेसी एकनाथ अग्रवाल को ठहराया था। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने भी उन पर आरोप लगाते हुए पार्टी को गर्त में ढकेलने की बात कही थी। रविवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भूपेश पटेल ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए इसे गुटबाजी से प्रेरित होना बताया था। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पालीवाल और नन्हे पटेल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार पर गुटबाजी के आरोप लगाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले 24 सालों से हरदा जिले में भाजपा का कब्जा था। लक्ष्मीनारायण पवार ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। उन्होंने आरोप-प्रत्यारोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयम बरतने और अपनी बात पार्टी फोरम में रखने की सलाह दी है। इससे पहले पार्षदों को रिश्वत दिए जाने की पेशकश को लेकर पूर्व नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि हम खरीद फरोख्त पर भरोसा नहीं करते हैं। दलित एवं अल्पसंख्यकों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। तीनों पार्षद ने भाजपा का साथ विकास को गति देने के लिए दिया है।