पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमावस्या पर नर्मदा पुल से आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

अमावस्या पर नर्मदा पुल से आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। भूतड़ी अमावस्या की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली।

नगर संवाददाता|हरदा

भूतड़ीअमावस्या पर हंडिया तट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था बनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में श्रद्धालुओं के ठहरने, स्नान और सुरक्षा के इंतजाम सहित अन्य व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

पितृ मोक्ष अमावस्या मेले के दौरान हंडिया में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्थान एवं कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को जरूरी सूचनाएं देने के लिए ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था की जाए। जनरेटर एवं बैटरी की भी व्यवस्था रहे ताकि बिजली गुल होने के दौरान इनका उपयोग किया जा सके। वहां तैनात अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी और वीडियो ग्राफर भी रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा, अपर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, सीईओ षणमुख प्रिया मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मलय जैन भी यहां मौजूद थे। निर्देश दिए कि रास्ते में भंडारे आदि की व्यवस्थाओं करने वालों की लिस्टिंग की जाए। भूतड़ी अमावस्या को देखते हुए नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में कलेक्टर ने हंडिया घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बिजली तथा पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। नदी के किनारे घाटों पर तैराकों की व्यवस्था हरदा, हंडिया मार्ग को दुरूस्त किए जाने, पार्किंग, अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा आरटीओ को वाहनों के लिए अस्थाई परमिट देने, बिना नंबरों के वाहनों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

ऊपरीडेमों से पानी नहीं छोड़ने के लिए लिखेंगे पत्र

भूतड़ीअमावस्या पर हजारों की संख्या में नर्मदा तट पर श्रद्धालु स्नान, दान के लिए पहुंचते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अमावस्या के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान नर्मदा नदी में ऊपरी डेमों से पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर पत्र लिखे जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय, स्नान, ठहरने और दुकान व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।