पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च अधिकारियों तक पहुंची शिकायतें, कलेक्टर हुए नाराज

उच्च अधिकारियों तक पहुंची शिकायतें, कलेक्टर हुए नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमहेल्प लाइन में दर्ज शिकायतें लेवल 3 तक पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारी को नहीं रहना आपत्तिजनक है। सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि प्रतिदिन दो बार स्वयं इसका स्टेटस चेक करें। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव सोमवार को जिले के उन सभी अधिकारियों पर नाराज हुए जिनके अनुत्तरदायित्व पूर्ण रवैए के कारण शिकायतें उच्च स्तर पर पहुंची है। विशेषकर रोजगार अधिकारी जिनके पास जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र का प्रभार भी है को कहा कि आज ही सभी शिकायतों का निपटारा हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है, उनके निराकरण की भी व्यवस्था है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

अपर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, सीईओ षणमुख प्रिया मिश्रा भी बैठक में मौजूद थी। कलेक्टर ने बैठक में बीमा प्रमाणपत्रों के वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कृषि महोत्सव के दौरान कृषि, क्रांति रथ के भ्रमण कार्यक्रम के बारे में पूछताछ की।

कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य सरकार के अभियान कृषि महोत्सव में सहयोगी होकर कार्य करेंही रूट के अनुसार अपने-अपने विभाग से संबंधित अधिक से अधिक गतिविधियों को इसमें शामिल किया जाए। किसानों के अनुभव और फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए नवीन तकनीकों का समन्वय वैज्ञानिकों और किसानों के बीच किया जाए।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी को जोड़ने के भी प्रयास किए जाए। बैठक में जाति प्रमाण-पत्रों के बनाए जाने एवं वितरण में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।