पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं बनाई बाऊंड्रीवाल, किचन शेड भी अधूरा

नहीं बनाई बाऊंड्रीवाल, किचन शेड भी अधूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसनगांवग्राम पंचायत के कांकरिया गांव में विकास नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठाई हे। इसके लिए ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को एक पत्र फैक्स किया है।

मसनगांव ग्राम पंचायत में पंचायत मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित कांकरिया गांव के निवासी आज भी गांव में विकास कार्यों की बाट जोह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रोड, नाली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नालियों की सफाई नहीं कराई जाती। इस वजह से नाली का पानी घरों में पहुंचता है और रोड पर कीचड़ रहती है। इसके अलावा शासन की महत्वपूर्ण योजना इंदिरा आवास, हर घर शौचालय जैसी सुविधाओं पर भी कुछ काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव कभी इस गांव के हाल-चाल जानने नहीं आते।

खिरकिया. गांव की स्कूल के किचन शेड की छत नहीं बनाई गई है।

समस्या

ग्रामीणों को नहीं मिले पट्टे