- Hindi News
- नियमों का नहीं कर रहे पालन, सड़क पर खड़े होने लगे वाहन
नियमों का नहीं कर रहे पालन, सड़क पर खड़े होने लगे वाहन
कुछदिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर लाइन डालकर व्यवस्था दुरूस्त किए जाने का प्रयास किया था लेकिन वाहन चालक इसका पालन करते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिन पहले व्यस्ततम मार्गों पर लाइन डालकर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाई थी। लाइन डालने के दो-तीन दिनों तक व्यवस्था दुरूस्त दिखी इसके बाद फिर पुराने हाल हो गए हैं। ऐसे में सड़कों पर वाहनों को पार्क कर दिए जाने से अन्य वाहनों को निकालने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज नितेश वाइकर ने कुछ स्थानों को चिन्हित कर यहां सफेद लाइन डलवाई गई थी। नगर पालिका मुख्य मार्ग, घंटाघर, कोर्ट परिसर के सामने सहित अन्य स्थानों को चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था बनाई थी। लेकिन शहर के वाहन चालकों द्वारा इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
शहर के अखिलेश गिन्नौरे ने बताया कि वाहन चालकों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। अधिकांश लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं इससे व्यवस्था बिगड़ती है।
मुख्य मार्ग पर इस तरह वाहन खड़े रहते है।
ट्रैफिक व्यवस्था